सहारनपुर

पंजाबी एकता समिति ने सेवा संकल्प के साथ मनाया दीपावली मिलन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। गत रात्रि अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार मे पंजाबी एकता दीपावली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जिसमे सर्वप्रथम दीपावली की धुन के साथ दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गय।

समिति अध्यक्ष एम पी सिंह चावला द्वारा बताया गया की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माह दिसम्बर मे श्री गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी पर्व के संबंध मे पंजाबी एकता समिति की और से ’हिन्द की चादर-श्री गुरु तेग बहादुर गोष्ठी का आयोजन किया जायेगा एवं माह जनवरी माह मे लोहड़ी मिलन का आयोजन किया जायेगा गत रात्रि दीपावली मिलन कार्यक्रम मे पंजाबी संस्था संभाल परिवार के अध्यक्ष सुपनीत सिंह का मुख्य अतिथि के तौर पर पंजाबी एकता समिति के मुख्य संयोजक विवेक चावला, चेयरमैन एस सी सपडा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवनीत अरोड़ा, संयुक्त मन्त्री अनिल गिल्होत्रा, बॉबी अनेजा, डॉ. दीपक ठक्कर, गुरजीत मल्होत्रा ने माल्यार्पण करके एवं सतीश कुक्कड़, भानू परुथी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर पधारे संभाल परिवार के अध्यक्ष सुपनीत सिंह ने पंजाबी एकता समिति के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संभाल परिवार एवं पंजाबी एकता समिति दोनों ही संस्थाए पंजाबियत को क़ायम रखने का कार्य कर रही हैँ। पंजाबी हित एवं सर्वसमाज के कुछ कार्य संभाल एवं कुछ कार्य पंजाबी एकता समिति बखूबी कर रही है एवं दोनों संस्थाए सभी पंजाबी पर्व मनाकर, बच्चो को पंजाबी सिखलाकर, इतिहास बताकर पंजाबियत को जिन्दा रखने का कार्य कर रही हैँ वो सदैव सरहानीय रहा है। इस मौके पर समिति कि और से सागर ठक्कर,राजन बत्रा, डॉ. मोहित, सन्नी कक्कड,पंजाबी एकता यूथ कमेटी के संयोजक सन्नी परुथी,यूथ सहसंयोजक बब्बू, अमित सोनी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button