Site icon Yug Jagran

पटियाला के राजेंद्र अस्पताल में 24 घंटे में 31 कोविड मरीजों की मौत, मोर्चरी में नहीं बची जगह

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पटियाला : पटियाला में सरकारी राजेंद्रा अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 31 कोविड मरीजों की मौत की सूचना है। इतनी संख्या में मौतें होने से मोर्चरी में जगह तक नहीं बची है। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि उन 3 मरीजों की भी मौत हो गयी है जो आइसोलेशन वार्ड में थे और उनके कोविड रिपोटर अभी आनी थी। यह राजेंद्रा अस्पताल में महामारी की शुरुआत से लेकर सबसे अधिक मौतें हैं। कोविड मरीजोन की मौतें होने से अस्पताल की मोर्चरी में जगह की कमी का सामना करना पड़ रहा है। मोर्चरी में केवल शवों को रखने की व्यवस्था है। सूत्रों ने बताया कि अस्पताल के 8 मंजिला कोविड वार्ड के 5वें तल (आईसीयू वार्ड) में सबसे ज्यादा 13 लोगों की मौत हुई। इस समय अस्पताल में लगभग 259 रोगियों का इलाज चल रहा है।

Exit mobile version