कला-साहित्य

पारस पत्थर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

हे गरीब, तूं पारस पत्‍थर

सिर पर लिए दर्द का गठ्ठर,

हे गरीब, तूं पारस पत्‍थर।

जो भी खस्‍ताहाल हो गया

छूआ तुम्‍हे कमाल हो गया

क्षण में मालामाल हो गया,

तुमको मार मार के नश्‍तर।

हे गरीब, तूं पारस पत्‍थर।

गांव का बाबू हो या शहरी,

नौकर, चाकर, दाई, महरी,

गाड़ी, बंगला, मेज, मसहरी,

सब है तेरी दया पे निर्भर।

हे गरीब, तूं पारस पत्‍थर।

कहीं बताकर तुम्‍हें बाहरी,

कहीं दिखाकर राम-बाबरी,

मुल्‍ला, पंडित और पादरी,

तुमको मार रहे हैं खंजर।

हे गरीब, तूं पारस पत्‍थर।

कहीं लगा सपनों का मेला,

बांट मलीदा, चूरन, केला,

कहीं दिखाके राऊरकेला,

मांग रहें हैं हड्डी तेरी,

गांधी जी के तीनों बन्दर।

हे गरीब तूँ पारस पत्थर।

पी सुकरात जहर का प्‍याला,

थके जगाकर फैज-निराला,

पता है तूं ना जगने वाला,

फिर भी लगा रहा हूं चक्‍कर।

हे गरीब, तूं पारस पत्‍थर।

धीरेंद्र नाथ श्रीवास्‍तव

सम्पादक

राष्ट्रपुरुष चन्द्रशेखर – सन्सद में दो टूक 

लोकबन्धु राजनारायण – विचार पथ एक

अभी उम्मीद ज़िन्दा है

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button