सहारनपुर
पार्षद पति से बदसलूकी के मामलो को लेकर लोकदल कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को दिया ज्ञापन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर : खनालमपुरा वार्ड 28 के पार्षद पति आरिफ अंसारी से कुतुबशेर पुलिस द्वारा बदसलूकी मामले में आज लोकदल के कार्यकर्ता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और एक ज्ञापन सौंपते हुए मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। उनका कहना था कि पूरा मामला वहा लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया कि पुलिस ने किस प्रकार बदसलूकी की उनका आरोप था यह हमारा पार्षद साफ छवि का व्यक्ति है और जनप्रतिनिधि है इसलिए पुलिस को सभ्यता से व्यवहार करना चाहिए था उन्होंने मामले में कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी ज्ञापन देने वालों में लोक दल जिला अध्यक्ष राव केसर सलीम, चौधरी धीर सिंह, आरिफ अंसारी पार्षद पति व पार्षद मुमताज प्रवीण भी मौजूद रहे।




