फर्रुखाबाद

पुलिस चौकी के निकट दो दुकानों के टूटे ताले

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

फर्रुखाबाद। बीती रात पुलिस चौकी के निकट दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी व सामान साफ कर दिया। पुलिस नें जाँच पड़ताल की। शहर कोतवाली क्षेत्र के पांचाल घाट चौकी के निकट पुरानी घटिया निवासी अंकित पुत्र विश्राम सिंह की परचून की परचून की दुकान जज साहब मार्केट में है। बीती रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर किराननें के सामान के साथ ही 4500 नकद साफ कर दिये। ग्राम धीमरपुरा निवासी ग्रीश चन्द्र पुत्र रघुनाथ की भी दुकान जज साहब मार्केट में है। बीती रात अज्ञात चोर नें ताले तोड़कर 2500 नकदी व परचून का सामान चोरी कर लिया। घटना के सम्बन्ध में पुलिस को तहरीर दी। पुलिस जाँच कर रही है। दोनों दुकानदारों नें पुलिस को तहरीर भी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button