उत्तर प्रदेशसहारनपुर
पुलिस लाइन में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को विदाई दी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर: पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हुए पुलिसकर्मियों के लिए पुलिस लाइन में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, विदाई समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद रहे, 30 अप्रैल को प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव ने सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों का फूल मालाओं से स्वागत किया, इसके साथ ही उपनिरिक्षक रमेश चंद शर्मा, उपनिरिक्षक रघुराज, उपनिरिक्षक राकेश, हैड कांस्टेबल राजेश कुमार को प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है, इस मौके पर सूबेदार व आरटीसी प्रभारी राजेन्द्र शर्मा मौजूद रहें।




