उत्तर प्रदेशसहारनपुर

पुलिस लाईन में एसएसपी ने मास्क बनाने का काम शुरू कराया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। एसएसपी डॉक्टर एस चन्नाप्पा के दिशा निर्देशन में पुलिस लाइन में मास्क और सैनिटाइजर बनाने का काम शुरू हो गया है, कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पुलिस हर स्तर पर तैयारी कर रही है, अपने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ही जनता को सुरक्षित रखने पर भी ध्यान दे रही है, मास्क की कोई कमी नहीं हो, इसके लिए पुलिस लाइन में पुलिसकर्मी मास्क तैयार कर रहे हैं, मंगलवार से इसकी शुरुआत हुई है, जरूरी सामान खरीदकर उपलब्ध कराया जा चुका है जिससे मास्क बनाए जा रहे हैं, जो बाजार में मिलने वाले कपड़े के मास्क की तुलना में ज्यादा किफायती और अच्छे बताए जा रहे हैं, मास्क बनाने में जुटे पुलिसकर्मियों ने अभी तक सैकड़ो से अधिक मास्क तैयार कर लिए हैं, बताया जा रहा है कि विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को उपलब्ध कराने के बाद भी शेष मास्क जहां जरूरी होगा, वहां उपलब्ध कराए जाएंगे, वर्तमान समय को देखते हुए मास्क बनाने का काम लगातार जारी रहेगा, ’प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में पुलिस लाइन में मास्क और सैनिटाइजर बनाने का काम ज़ारी हैं,’ यह मास्क पुलिस कर्मियों की जरूरतों को पूरा करेंगे, ’प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव बताते है कि’ मास्क की किल्लत को देखते हुए पुलिस लाइन में मास्क बनाने का काम शुरू हुआ है, यह सराहनीय है, उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी को लगातार चैराहों पर खड़े होकर ड्यूटी करनी पड़ रही है, उनके लिये मास्क की जरूरतों को पूरा करने के लिये मास्क बनाये जा रहें है, जो पुलिस कर्मियों के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button