उत्तर प्रदेशसहारनपुर

पूर्वजों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़े समाज: शक्ति सेन मौर्य

धूमधाम से मनाई राष्ट्रपिता ज्योति राव फुले की जयंती, 5 मेधावी छात्राओं को मिलेगी छात्रवृत्ति

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती दिल्ली रोड पर हसनपुर चुंगी स्थित शिव मंदिर के सभागार में बड़ी धूमधाम से मनाई गई इस अवसर पर मुख्य वक्ताओं ने पूर्वजों से प्रेरणा लेकर समाज से आगे बढ़ने का आव्हान किया।

राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फुले जयंती कार्यक्रम को कोरोना वैक्सीनेशन उत्सव के रूप में मनाते हुए मुख्य अतिथि श्रम आयुक्त शक्ति सेन मौर्य ने कहा कि हमें सर्वप्रथम तो कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करते हुए खुद का बचाव करना होगा तथा  स्वस्थ रहना होगा सरकार भी 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक कोविड- वेसिलेशन उत्सव के रूप में मना रही है दूसरे आज हम लोग राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिराव फुले का जन्मदिन मना रहे हैं उन्होंने दलित शोषित व पिछड़े समाज के लिए अपना जीवन लगा कर उनको शिक्षित कर बराबरी दर्जा देने का कार्य किया हैं हमें ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।

कृषि विज्ञान केंद्र के जिला प्रभारी डॉक्टर आई. के कुशवाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि महात्मा ज्योति राव फूले व माता सावित्रीबाई फुले के योगदान को किसी भी स्तर से भुलाया नहीं जा सकता समाज को चाहिए कि अपने बच्चों को भी ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा देने का कार्य करें।

ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ओमपाल सैनी ने इस मौके पर संगठन की ओर से 5 मेधावी छात्राओं को माता सावित्रीबाई फुले छात्रवृत्ति देने की घोषणा करते हुए कहा कि समाज को बेटा बेटी में कोई फर्क न करते हुए अपने बच्चों को पढ़ा कर आगे बढ़ाना चाहिए।

जिला अध्यक्ष अशोक सैनी ने कार्यक्रम का संचालन के साथ-साथ अपने संबोधन में कहा कि जिला स्तर पर महात्मा ज्योति राव फूले जन्म दिवस का कार्यक्रम मनाया गया है हमे अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा अपने बच्चों को महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलाना चाहिए आज इतिहास पढ़ने का ही नहीं इतिहास लिखने का भी समय है।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री डॉ हंसराज सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अनुज प्रताप सैनी, कोषाध्यक्ष शिवचरण सैनी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता सैनी, प्रियंका सैनी,दीपक सैनी होटल केआर प्लाजा, वरिष्ठ पत्रकार रोशन सैनी सैनी,रेनू सैनी, पत्रकार खेमचंद सैनी,दिनेश बौद्ध, शीशराम सैनी, डॉ ओमपालसैनी,जिला महामंत्री इंजीनियर अशोक सैनी,रविता सैनी, अंजू सैनी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button