गोंडा

पूर्व मंत्री द्वारा सीएचसी परसपुर को दी गयी संवेदना नामक कोरोना दवाओं की किट

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

परसपुर /गोण्डा। नगर पंचायत परसपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आज शुक्रवार को पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह के द्वारा एक अनूठी आशापूर्ण पहल करते हुऐ उनके सहयोगी कार्यकर्ता सह प्रभारी विधानसभा कर्नलगंज राकेश सिंह चौहान व चरहूँवा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अजय शुक्ला द्वारा कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के दृष्टिगत कोरोना पीड़ितों के लिए “संवेदना”नाम से दवाओं का किट सीएचसी अधीक्षक डॉ0 एमपी यादव को प्रदान की गयी। इस बावत राकेश सिंह चौहान ने बताया कि पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह की पुत्री डॉ0 प्रियंका सिंह,तृषा सिंह व देवेश प्रताप सिंह की तरफ से आशापूर्ण पहल करते हुऐ संवेदना के नाम से कोरोना पीड़ितों के लिऐ दवाओं की किट परसपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ0 एमपी यादव को उपलब्ध कराई गयी। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सीएचसी करनेगंज के अधीक्षक डॉ0 सुरेश चन्द्रा को उपलब्ध करवाई जा चुकी है। इस अवसर पर सभासद विपिन सिंह,राधेश्याम सोनी,शेरू राईनी,घनश्याम गुप्ता, असलम फारूकी,कैलाश पाण्डेय,राजेश मिश्रा,राहुल सिंह,समेत अन्य दर्जनों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button