उत्तर प्रदेशगोंडा

पूर्व मंत्री पंडित सिंह का कोरोना से निधन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोण्डा । समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का लखनऊ के मेडी लैंड हॉस्पिटल मे इलाज के दौरान निधन हो गया । श्रीसिंह के करीबी व्यवसायी देवेंद्र सिंह नें “आनलाइन समाचार अयोध्या” को ये जानकारी दी । उन्होनें बताया कि श्री सिंह कोरोना से पीड़ित हुये थे । उन्हें तबीयत बिगड़ने पर एससीपीएम हॉस्पिटल से लखनऊ रेफर किया गया था । वहां वे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रहे । शुक्रवार की दोपहर दो बजे के आसपास तबीयत बिगड़ने पर उनकी मृत्यु हो गयी । उन्होनें बताया कि श्री सिंह के शव को उनके पैतृक आवास नवाबगंज के बल्लीपुर लाया जा रहा हैं । श्री सिंह के निधन की खबर फैलते ही चहुंओर शोक की लहर दौड़ पड़ी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button