प्रमुख-समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने मिल्खा सिंह से की बात , शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की जताई उम्मीद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज धावक मिल्खा सिंह से शुक्रवार को बात की और उनकी सेहत के बारे में जाना। मिल्खा सिंह को बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सरकारी सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उम्मीद जताई कि सिंह जल्द ही स्वस्थ होकर लौटेंगे और खिलाड़ियों को प्रेरित करेंगे जो तोक्यो ओलंपिक्स में भाग लेने वाले हैं। श्फ्लाइंग सिखश् के तौर पर प्रसिद्ध सिंह हाल में कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ गए थे। ऑक्सीजन का स्तर लगातार घटने के कारण उन्हें अस्पताल के गहन देखभाल कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया है। 91 वर्षीय सिंह की हालत स्थिर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button