गोंडा

प्रभारी मंत्री ने जिला अस्पताल पहुचकर 18 वर्ष की आयु से अधिक लोगों के कोविड वैक्सीनेशन कार्य का औपचारिक शुभारम्भ किया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

गोंडा । सोमवार से जिले में 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड का टीका लगना चालू हो गया। वैक्सीनेशन को लेकर जिला अस्पताल, महिला अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला तथा टीका लगवाने के लिए भारी तादात में लोग अस्पताल पहुंचे। 18वर्ष आयु से अधिक लोगों के कोविड वैक्सीनेशन का औपचारिक शुभारम्भ जिला अस्पताल में संचालित कोविड हास्पिटल में जनपद के प्रभारी मंत्री श्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने सांसद कैसरगंज श्री बृजभूषण शरण सिंह,सांसद गोण्डा श्री कीर्तिवर्धन सिंह तथा जिलाध्यक्ष श्री सूर्य नरायन तिवारी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। औपचारिक शुभारम्भ के उपरान्त प्रभारी मंत्री ने कोविड का टीका लगवाने वाले लाभार्थी शुभम अवस्थी को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया तथा अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामना दी।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने अपील की ज्यादा से ज्यादा लोग वैक्सरनेशन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराएं तथा दिए गए स्लाॅट पर अपने सीएचसी अथवा जिला अस्पताल या महिला अस्पताल में जाकर कोविड का टीका जरूर लगवाएं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button