उत्तर प्रदेशसहारनपुर

प्रसिद्ध समाज सेवी वदूद अहमद सिद्दीकी के निधन पर शोक जताया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। शहर सहरानपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी,बीएसनल ऑफिस से रिटायर्ड वदूद अहमद सिद्दीकी 69 का निधन। अपने निवास मोहल्ला झोटेवलान,हक़ीम नाहन वाले सहारनपुर में कल शाम 6ः30 बजे आकस्मिक निधन हो गया। मरहूम की नमाज़े जनाज़ा बाद नमाज़ फजर-सुबह 5.00 मदरसा मज़ाहिर उलूम क़दीम में मुफ़्ती अब्दुल बशीर साहब ने अदा कराई। सुपुर्द-ए- ख़ाक अरबी मदरसा रोड़ क़ब्रिस्तान हाजी शाह कमाल में हुए। दानिश सिद्दीकी महासचिव उर्दू तालीमी बोर्ड ने बताया कि वदूद अहमद सिद्दीकी मेरे खानदान के संरक्षक थे। एक बेहद शरीफ, मिलनसार ,खुश अख़लाक़,पढ़े लिखे,ईमानदार, साफ़ छवि के साथ नमाज़ी परहेज़गार के पाबंद थे। वदूद सिद्दीकी टेलीफोन विभाग की दूरसंचार कर्मचारी संघ के नेता थे। रिटायर्ड होने के बाद दूरसंचार सिटिज़न कर्मचारी एसोसिएशन में भी अपनी मांगों के संबंध में आवाज़ बुलंद करते रहते थे। टेलीफोन विभाग से रिटायर्ड होने के बाद क़ाज़ी रशीद मसूद साहब के शाना-बशाना उनकी राजनीतिक पार्टियों, जनसभाओं और घरेलु प्रोग्रामो में छोटे भाई की तरह कांधे से कांधे मिला कर रहते थे। वदूद अहमद सिद्दीकी के 2 पुत्र 2 पुत्री है। वदूद अहमद सिद्दीकी के निधन में शरीक शहर के सामाजिक,राजनीतिक, पत्रकार, बुद्धिजीवी व सामाजिक संगठनों के अलावा अफ़ज़ाल अहमद फ़ारूक़ी,किश्वर खान, नवेद उल हक़ सिद्दीकी, मुनव्वर अहमद,अंजुम सिद्दीकी,मुशारिक सिद्दीकी, मुशाहिद सिद्दीकी, नवेद गुड्डू, हाजी कल्लू,आदि ने उनके लिए दुआये मगफिरत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button