प्रतापगढ़

फ्रिज लदी ट्रक को बाघराय पुलिस ने किया गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बाघराय प्रतापगढ़ : बाघराय थाना क्षेत्र के धनवासा गांव के पास ग्रामीणो ने एक ट्रक को घेरकर पकड़ लिए मौके पर पीछा करते हुए होलागढ़ के थानाध्यक्ष भी पहुंचे थे गाड़ी लेकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने जमकर मारा पीटा बाघराय थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार,उपनिरीक्षक विनोद कुमार,उपनिरीक्षक सतीश कुमार,आरक्षी ओमप्रकाश यादव,लोकेश,नीरज पाल,आलोक,हेमंत पंडित आदि लोगों ने घेरकर ट्रक व चालक को थाने ले आए घटना के संबंध में बताया गया है कि यन सी सी टान्सपोर्ट पूना के निदेशक निजामुद्दीन ने लोकेशन को देखकर बाघराय थाना अध्यक्ष को फोन किया कि गाड़ी की लोकेशन धनवासा बाघराय मे है मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने ट्रक एवं भाग रहे ट्रक चालक को पकड़कर थाने ले आए। बाघराय थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि ट्रक और ट्रक ड्राइवर दोनों को हिरासत में ले लिया गया है।पूछताछ की जा रही है ट्रक को लखनऊ से गायब करके चोरी की नियत से चालक भाग रहा था मामले की जांच की जा रही है ट्रक टान्सपोर्ट के निदेशक निजामुद्दीन ने फोन किया कि ट्रक की चोरी करके लखनऊ से भागे है ट्रक पर फ्रिज लदा है |मामले की जांच की जा रही है सद्दाम हिरासत मे है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button