बलदेव हाईवे व मांट पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मथुरा। थाना हाईवे बलदेव व मांट पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया है।थाना हाईवे प्रभारी विनोद कुमार उप निरीक्षक शिव वीर सिंह ने मुखबिर की सूचना पर 395/411 भादवि मे वांछित अभियुक्त तरुण गुप्ता पुत्र राजकुमार उर्फ राजू नि0 कमला नगर कोसीकला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से एक ट्रेक्टर 265 बीआई व 830 रूपये तथा एक मोबाइल फोन टच स्क्रीन बरामद किया है।थाना माँट प्रभारी निरीक्षक भीम सिंह जावला उप निरीक्षक महेंद्र कुमार सुमित कुमार कांस्टेबल आकाश कुमार सुनील कुमार अंकित कुमार ने मुखबिर की सूचना पर वृंदावन चौराहे से गैंगस्टर एक्ट में वांक्षित करुआ उर्फ गौतम पुत्र खुशीराम निवासी नगला सीरिया थाना माँट को गिरफ्तार किया है।थाना जमुनापार प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुधीर कुमार मलिक कांस्टेबल विनोद कुमार मुकेश कुमार ने मुखबिर की सूचना पर पुलिस डहरुआ फाटक राया रोड से अन्नू पुत्र देवेन्द्र शर्मा निवासी उघई थाना सादाबाद जनपद हाथरस को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसके कब्जे से चोरी गयी स्प्लेंडर मोटर साइकिल व एक छुरा बरामद किया है।अन्नू का साथी योगेश पुत्र महावीर निवासी उघई थाना सादाबाद जनपद हाथरस मौके से भागने में सफल रहा।




