उत्तर प्रदेशबलरामपुर

बलरामपुर पुलिसकर्मी ने किया गौरवान्वित कार्य

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बलरामपुर/तुलसीपुर : कोरोना के इस वैश्विक महामारी में अपने ही अपनों का साथ छोड़ रहे हैं। उसी समय पुलिस का एक ऐसा चेहरा सामने आया जिसने पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। जिसने बलरामपुर  पुलिस को गौरवान्वित होने का मौका दिया।  जहां एक और आए दिन पुलिस अधीक्षक बलरामपुर हेमंत कुटियाल एवं उनकी टीम कोरोना योद्धा के रूप में पुलिस के जवान और अधिकारी स्वयं का बचाव करते हुए कोविड-19 संक्रमण का फैलाव रोकने और जरूरतमंदों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में तुलसीपुर थाने की पुलिस ने कोरोना संक्रमण से मृत हुए एक लावारिस महिला के शव का हिंदू रीति रिवाज के अनुसार दाह संस्कार किया। तुलसीपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि बैरागी पुरवा में एक महिला का शव लावारिस पड़ा हुआ है। यह वृद्ध महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त थी और सड़क पर ही घूमा करती थी। कस्बा चौकी इंचार्ज अयोध्या सिंह और उनकी टीम ने मृत महिला के शव का सिरिया नाले के श्मशान घाट पर विधिवत हिंदू रीति रिवाज से दाह संस्कार संपन्न कराया। इसके साथ ही कोरोना से बचाव के लिए पुलिस के अधिकारी लगातार सडकों पर उतर कर लोगों को मास्क वितरित करते हुये संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक कर रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button