
युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। बहुजन समाज पार्टी सहारनपुर विधानसभा का एक दिवसीय कैडर कैंप सांसद हाजी फजलुर्रहमान के आवास पर आयोजित किया गया। सांसद हाजी फजलुर्रहमान ने कहा कि बसपा एक मिशन है जो सबको साथ लेकर चलती है। आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा के चुनावी परिणाम चौंकाने वाले होंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में बसपा की चार बार सरकार बन चुकी है और चारों बार सरकारों के दौरान विकास के कार्य व अन्य उपलब्धियां सर्वसमाज के साथ बराबर रही। सैक्टर प्रभारी राजकुमार गौतम, जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद, डा-सुभाष चंद्रा, मीडिया प्रभारी एस आलम, विधानसभा अध्यक्ष प्रताप सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार करने व वोट बनवाने का कार्य करे। इस दौरान राजेश गुलाटी, मौहम्मद उस्मान, बदलूजमां, अब्दुल खालिक, अहतेशाम, रिहान खान, मौ-अरशी आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।




