बिना बैंड,बिना बाजा,बिना बाराती के रचाई गई मंदिर में शादी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बाघराय प्रतापगढ़: बिना बैंड-बाजा बिना बाराती के हो गई लाकडाउन मे बिना दहेज की शादी।बाघराय थाना क्षेत्र के चामुंडा देवी धाम में दूल्हा दुल्हन दोनों माता रानी को साक्षी मानकर रचा ली शादी। लॉकडाउन के चलते क्षेत्र में एक ऐसी अनोखी शादी हुई जिसमें ना तो बैंड बाजा बजा ना तो बाराती आए और ना तो घराती ही शामिल हुए। दूल्हे ने ऐसी अनोखी शादी कर एक मिसाल कायम की है। बाघराय के बेसूराय गांव की कन्या पूजा की शादी भोपाल मध्य प्रदेश के रहने वाले संदीप यादव पुत्र नील रतन के साथ तय हुई थी किंतु कन्या पक्ष गरीब होने के कारण शादी नहीं हो पा रही थी। यह शादी कराने का बीड़ा गाँव के ही समाजसेवी डॉक्टर विमल कुमार यादव ने उठाया। इस शादी समारोह के दौरान दूल्हा व दुल्हन ने मां चामुंडा को साक्षी मानकर एक दूसरे को वरमाला पहनाकर एक दूसरे को जीवन साथी के रूप में स्वीकार किया। चामुंडा देवी धाम के पुजारी श्याम जी महराज ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया और समाज को बिना दहेज के ऐसी ही शादी के लिए सीख लेने को भी कहा।




