कैरियरयुवा-जगत

बिहार बोर्ड मैट्रिक स्क्रूटिनी के लिए आवेदन का अंतिम दिन आज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा रिजल्ट की स्क्रूटिनी के लिए आवेदन का आज अंतिम दिन है। अगर कोई परीक्षार्थी किसी विषय में अपने प्राप्तांकों से असंतुष्ट है तो वह वेबसाइट पर जाकर स्क्रूटिनी के लिए आवेदन कर सकता है। इसके लिए छात्रों को प्रति विषय 70 रुपए फीस देनी होगी। स्क्रूटिनी के लिए ऑनलाइन आवेदन ही मान्य होगा।

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 5 अप्रैल को जारी किया गया था।

कुल उत्तीर्णता- 12,93,054

कुल उत्तीर्ण छात्र- 6,76,518

कुल उत्तीर्ण छात्रा- 6,16,535

कुल अनुत्तीर्णता- 3,60,655

छात्राओं की अपेक्षा छात्रों का रिजल्ट रहा बेहतर-

इस साल छात्राओं की अपेक्षा छात्र ज्यादा पास हुए हैं। कुल 12,93,054 उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में से 6 लाख 76 हजार 518 छात्र और 6 लाख 16 हजार 536 छात्राएं शामिल हैं।  तीन लाख 60 बजार 655 परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण हुए। प्रथम श्रेणी में चार लाख 13 हजार 87 उत्तीर्ण हुए। द्वितीय श्रेणी में पांच लाख 615 और तृतीय श्रेणी में तीन लाख 78 हजार 980 परीक्षार्थियों को सफलता मिली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button