बैंकिंग लेनदेन की समस्या से परेशान नागरिक

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
पवई-आज़मगढ़। पवई विकासखंड के अंतर्गत आने वाले बाजार में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है ।इस समय लोगो को पैसे की सख्त जरूरत है ,किसी के यहाँ शादी पड़ी है ।, तो कोई बीमार है ,दवा की जरूरत , किसी को बिजली की बिल देना , तो किसी को रिस्तेदारी में निमंत्रण के लिए पैसे की जरूरत है । बैंक की हालत यह है कि पैसा देना तो दूर बैंक में जाने पर अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है । और यह कहा जाता है कि कोरोना काल मे पैसे की उम्मीद न करिए । यहाँ के राधे श्याम सिंह का कहना है कि हम उम्र 82 वर्ष की है पेंसन भोगी हूँ ,पैसे की जरूरत है दवा लेना है और डेली का खर्च है ,पैसा लेने किस बैंक में जाय जब जमा यूनियन बैंक पवई की शाखा में किया हूँ ,पैसा तो देते नही कैशियर व सहायक प्रबंधक वसूली करते है ।प्रबंधक क्षेत्र में रहते है ।शाखा प्रबंधक चंदन द्वारा बात करने पर बताया गया कि हम तो अवकाश पर है एक सप्ताह के ,ऊपर से भी पैसे की किल्लत है । अगर हम होते तो कुछ ब्यवस्था करते ,हम यहाँ से क्या कर सकते है । क्षेत्रीय लोगो का कहना है कि इस महामारी में अगर हमारा पैसा हमारे काम नही आया तो हम बैंक के सामने धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे ।




