बलिया

बैरिया पुलिस ने चोरी के सात मोटर साइकिलो के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बलिया। बैरिया पुलिस ने स्वाट टीम के सहयोग से शनिवार को चोरी की सात मोटरसाइकिल बरामदगी के साथ दो चोरों को गिरफ्तार  किया ।  पुलिस उपाधीक्षक आरके तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध उन्मूलन के क्रम मुखबिर की सूचना पर माझी जयप्रभा पुल के पास बिहार के तरफ से अपाची से आ रहे दो संदिग्धों को रोका और पूछताछ पर शंका होनेपर हिरासत में लेकर दोनों  से बैरिया पुलिस व एसओजी टीम के  पूछताछ  के बाद उनके निशानदेही पर चांददियर के सपरपत के झाड़ियो में से  आधा दर्जन और मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।  साथ रहे एसएचओ बैरिया राजीव कुमार मिश्र ने बताया  कि लीला छपरा निवासी सुनील कुमार तुरहा व बदुरहा बैरिया कस्बा निवासी सुनील राम चोरी के अपाची मोटरसाइकिल से मांझी के तरफ से बैरिया आ रहे थे। जिन्हें घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। उनके निशानदेही पर आधा दर्जन मोटरसाइकिल जिसमें काला और सिल्वर रंग के हीरो होडा प्लस, अपाची, आरटीआर 160 काला रंग, हीरो होडा काला रंग,हीरो होडा रंग काला नारंगी, टीवीएस स्टार रंग काला और लाल तथा हीरो होंडा मोटरसाइकिल अदद सात बरामद की गई है। एसएचओ के अनुसार पकड़े गए युवकों का गिरोह है। जो क्षेत्र के विभिन्न  स्थानों से मोटरसाइकिल चुराते हैं और कूटरचित कागज बनवाकर नंबर प्लेट बदलकर इसे बेचने का काम करते हैं। इसमें अन्य कई लोगों के शामिल होने की आशंका है। जिसकी जांच चल रही है। जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस गिरफ्तारी में दो शातिर चोर पुलिस को चकमा देकर भागने में भी सफल रहे हैं। इस बरामदगी से लोगों में आस जगीहै  कि पिछले छः महीने में क्षेत्र से चोरी की गयी  सैकड़ों मोटरसाइकिल बरामद हो जाएगी।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button