बैसाखियाँ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
क्यों चाहिए हट्टे कट्टो को ये बेसाखियां?
जब तुम छोटे थे अंगूठा चूस के सब्र पाते
कुछ बड़े हुए तो खूब चबाते थे पेंसिल का कोना
या नाखून कुतरते पाए जाते थे ना?
कोई तो छेड़ता बालों को अपने कोई मां के कान को
कोई छेड़ता मां का आंचल यूंही रात भर
क्या नशा है इन सब मैं भी?
जो तुम पाते हो नशीली आदतो मे।
खैनी सुपारी और बोतलों में।
जो आदते है दुश्मन तंदुरस्ती की
और घर गृहस्थी की सुख शांति की
कहते बहुत ही मन पक्का है महिलाओं का
फिर भी देखते है उन्ही को
पेग लगाते
गम हो या हो खुशी
मनता जश्न एक ही
क्या इस क्षणिक सुख से गमों से उबर पाओगे?
राजाओं ने भी माना चाहे सब कुछ बंद हो
पर मद के लिए मदिरा सब को उपलब्ध हो
कई देखे अपनी सेहतो के दुश्मन
जो रज के खर्च पैसे सेहतों
को लूटाते हुए
फिर उसी सेहत को पाने के लिए जमीन जयदादो को लुटाते हुए
कर देते बर्बाद भविष्य बच्चो का
घरवाली को नाबाद करते हुए
बताओ……क्यों चाहिए ये बैसाखियां तुम को ?
जो गिरा देती है तुमको अपनी और अपनोकी नजरों से?
विनाशकारी है ये राक्षस योनि की बलाए
बचालो अपने और अपनो को इन के बुरे चंगुलो से
याद रहे नरतन न मिले बार बार
इस बार जो मिला है पवित्र तन का प्रसाद
पालो जी भर के उसी का अल्हाद
जरा देखो नशा कहा नहीं है
जाओ बागो में
ढूंढो उसे कलियों में
फूलों में
देखो इसे बच्चो की बाल लीलाओं में
घर गृहस्थी के हर क्रिया कलापों में
नशा तो है जीवन ही खुद
जरा नजरिया बदल के देखो
मित्र तो सब से ही नशीले है
जरा उनको इक्कठे बुलके देखो
जमेगी महफीले जुमलो और कविता और चुटकुलों की
भूल जाओगे गम जहां के
एक बार बस… एकबार अजमा के देखो
जयश्री बिर्मी
अहमदाबाद




