उत्तर प्रदेशसीतापुर

भगवत कथा का समापन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सकरन/सीतापुर। क्षेत्र के गयादीन पुरवा में चल श्रीमदभागवत कथा का तीसरे दिन विधि विधान से समापन किया गया। इस दौरान भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा वाचक द्वारिका सिंह यादव ने तीसरे दिन भी भगवान श्रीराम चरित्र मानस की कथा का वर्णन किया। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की मर्यादा का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम का जीवन हम सभी को बड़ी सीख देता है। प्रभु श्रीराम संपूर्ण समाज के लिए आदर्श हैं। इस मौके कथा आयोजक कपिल यादव, आरपी यादव ने लोगो को भण्डार में प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर कमलापुर एस बीआई बैक में तैनात साखा प्रबन्धक रामकिशोर यादव के ताऊ जी ने कथा वाचक द्वारिका सिंह यादव को राधा कृष्ण की मूर्ति देकर सम्मानित किया। प्रधान सन्तोष यादव, सेतुबंध यादव, राम सिंह भार्गव, शेखर यादव, सुंदरलाल यादव, सेठ सोबरन लाल यादव, राजकुमार यादव, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार, हाईकोर्ट लखनऊ से शिवसागर यादव, योगेन्द्र प्रताप यादव, हरगोविंद यादव आदिं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button