उत्तर प्रदेशमऊ

भारतीय संविधान के प्रमुख बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की 130 वी जयंती

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

उमाकांत त्रिपाठी मऊ

मऊ जनपद के जिलाधिकारी अमित कुमार बंसल, अपर जिलाधिकारी केहरी सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी, द्वारा जिलाधिकारी कक्ष में आज बुधवार को भारत के पहले कानून मंत्री और भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर को उनकी 130वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। जिला विकास अधिकारी एवं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा विकास भवन में डॉ0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया।

उक्त अवसर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि हर साल 14 अप्रैल को डॅा. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जाती है। डॉ0 भीमराव अम्बेडकर कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स दोनों ही विश्वविद्यालयों से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधियाँ प्राप्त कीं तथा विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान में शोध कार्य भी किये थे। उन्होंने बताया कि आम्बेडकरवाद” आम्बेडकर की विचारधारा तथा दर्शन हैं।

स्वतंत्रता, समानता, भाईचारा, बौद्ध धर्म, विज्ञानवाद, मानवतावाद, सत्य, अहिंसा आदि के विषय आम्बेडकरवाद के सिद्धान्त हैं। छुआछूत को नष्ट करना, दलितों में सामाजिक सुधार, भारत में बौद्ध धर्म का प्रचार एवं प्रचार, भारतीय संविधान में निहीत अधिकारों तथा मौलिक हकों की रक्षा करना, एक नैतिक तथा जातिमुक्त समाज की रचना और भारत देश प्रगती यह प्रमुख उद्देश शामील हैं। आम्बेडकरवाद सामाजिक, राजनीतिक तथा धार्मिक विचारधारा हैं। उक्त अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर सहित कलेक्ट्रेट एवं विकास भवन के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button