उत्तर प्रदेशमऊ

मऊ जनपद के दो विकास खंडों में 1 मई 2021 को दो मतदेय स्थलों पर होगा पुनर्मतदान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

मऊ जनपद के दो विकास खंडों में 1 मई 2021 को दो मतदेय स्थलों पर होगा पुनर्मतदान। 29 अप्रैल को अंतिम चरण के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान के दौरान 188 मतदेय स्थल पर क्षेत्र पंचायत पद पर होगा पुनर्मतदान वही मतदेय स्थल 93 पर सभी पदों के लिए होगा पुनर्मतदान। उक्त जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया। इन दोनों मतदेय स्थलों पर उम्मीदवारों के शिकायत पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने तत्काल संज्ञान में लेते हुए 29 अप्रैल को मतदान के दिन हुए गड़बड़ी के दौरान चुनाव निरस्त कर पुनर्मतदान करने का आदेश जारी किया। विकासखंड बड़रॉव के मतदेय स्थल 93 जूनियर हाई स्कूल भिखारीपुर उत्तरी व विकासखंड दोहरीघाट के मतदेय स्थल संख्या 188 कमपोजिट विद्यालय भैसाखरग पर 1 मई 2021 को पुनर्मतदान होगा। दोनों मतदान स्थलों पर उप जिलाअधिकारी घोसी सी एल सोनकर व उप जिला अधिकारी मधुबन लालबाबू दुबे स्टैटिक मजिस्ट्रेट के निगरानी में संपन्न होगा पुनर्मतदान। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया इन दो केंद्रों पर कुछ गड़बड़ी की शिकायत थी जिसे तत्काल प्रभाव से मतगणना के पहले ही मतदान संपन्न करा लिया जा रहा है। स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान होगा। इन दोनों मतदान स्थल पर 29 तारीख को मतदान के दिन ही कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा गड़बड़ी फैलाई गई थी। जिसमें एक केंद्र पर तो पत्थरबाजी कर पुलिस की गाड़ी समेत अन्य 6 गाड़ियों का शीशा तोड़ा था। वही दूसरे मतदान केंद्र पर मतदान पेटी गायब होने की सूचना थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button