उत्तर प्रदेशलखनऊ

मनाया गया गुरु तेग बहादुर जी का प्रकाश पर्व

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लखनऊ। आज शनिवार को गुरू तेग बहादुर जी के 400 वां प्रकाश पर्व गुरूद्वारा आलमाबाग द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर हेड ग्रन्थी ज्ञानी गुरदेव सिंह जी ने गुरू महाराज के जीवन पर प्रकाश डाला। आनलाइन चल रहे 400 सौकरोडमूल मंत्र की व सहिज पाठों की समाप्ति ज्ञानी जी द्वारा की गई एवं सरबत के भले के लियेमूलमंत्र व सहिजपाठों की आरम्भता भी की, जिसकी समाप्ति जनवरी 2022 में गुरू गोबिन्द सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर समाप्ति होगी। रागी भाई गुरदेव सिंह जी ने कीर्तन की हाजरी भरी। संगत ने आनलाइर्न कीर्तन व कथा का आन्नद लिया। मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि प्रधान निर्मल सिंह व महामंत्री रतपाल सिंह गोल्डी द्वारा संगत को गुरू महाराज के 400वें प्रकाश पर्व की बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button