महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की 61वीं वर्षगांठ के अवसर पर सतेज पाटिल ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

कोल्हापुर : महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने शनिवार को सुबह जिलाधिकारी कार्यालय में महाराष्ट्र राज्य की 61वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक सादे समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राज्य सरकार के निर्देशों का पालन करते हुए महाराष्ट्र दिवस को बहुत सामान्य तरीके से मनाया गया और कोविड-19
को ध्यान में रखते हुए सामाजिक दूरी को बना कर उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। इस अवसर पर जिलाधिकारी दौलत देसाई, शैलेष बलकावड़े, जिला पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कादंम्बरी बलकावड़े, कोल्हापुर नगर निगम आयुक्त अजय कुमार माने, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी(सीईओ) और अन्य शीर्ष सरकारी अधिकारी उपस्थित थे। पड़ोसी जिला सांगली में राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल ने भी इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button