मां भगवती सम्पूर्ण ब्रहमाण्ड की ज्योतिर्मय रूप में व्याप्त: कालेन्द्रानंद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली में नौ दुर्गा नवरात्रि पूजा में 108 पावन ज्योति पूजन दर्शन अवसर पर स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज ने कहा कि मां भगवती सम्पूर्ण ब्रहमाण्ड की ज्योतिर्मय रूप में व्याप्त है।
मां भगवती के दिव्य स्वरूप आदि शक्ति ब्रहमचारिणी महाविधा पर प्रवचन करते हुए स्वामी कालेन्द्रानंद महाराज ने कहा कि मां भगवती की ब्रहमचारिणी परम शक्ति के माध्यम से ब्रहमा जी सृष्टि रचना में सफल हुए, इसलिए मां आदि शक्ति को जगत जननी कहा जाता है।
महाराज श्री ने कहा कि मां भगवती ज्योति स्वरूपा हैं, जिसमें कोटि सहत्रकोटी लक्ष कोटी, ज्येाति भाव में मां का चरित्र वर्णन आता है, परन्तु सभी ज्योतियों की मूल जोत मां आदि शक्ति ही है, जिसके कारण सम्पूर्ण ब्रहमाण चेतनता को प्राप्त करता है।
उन्होने कहा कि मां आदि शक्ति का हंू शब्द जो ब्रहमानद रूप में प्रकट होकर सत्त रज तम अर्थात त्रिगुणात्मक सृष्टि के सृजन का कारण बनता है। इस ब्रहमाण्ड जीव जगत का आदि और अंत आदि शक्ति है। मां भगवती की 108 ज्योति के दिव्य दर्शन से जीव के पापों का शमन होता है। इस अवसर पर अरूण स्वामी, मेहरचंद जैन, पं.नीरज मिश्रा, आचार्य अजित शर्मा, सागर गुप्ता, राजबाला, बबीता, मोनिका,, गीता आदि मौजूद रहे।




