खाना-खजानाविविध

मिनटों में बनाएं लौकी के कोफ्ते

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

अगर आप भी डिनर में दाल खा-खाकर बोर हो गए है तो आप लौकी के कोफ्ते ट्राई कर सकते हैं। यह खाने में टेस्टी होने के साथ बनाने में भी आसान होंगे। तो चलिए जानते हैं इसकी रेसिपी…

सामग्री-

कोफ्ते बनाने के लिए-

लौकी (कद्दूकस की हुई) – आधी

लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच

बेसन – 3-4 छोटे चम्मच

नमक – स्वादानुसार

तेल – तलने के लिए

ग्रेवी के लिए-

आलू – 1 (कटा हुआ)

प्याज – 1 (बारीक कटा)

धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच

जीरा पाउडर – 1/2 छोटा चम्मच

लहसुन की कलियां – 5-6

अदरक का टुकड़ा – 1 इंच

हरी मिर्च – 2 (बारीक कटी)

टमाटर – 1 (बारीक कटा)

साबुत जीरा – 1/2 छोटा चम्मच

हल्दी – 1/2 छोटा चम्मच

देगी मिर्च – 1 छोटा चम्मच

गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच

तेल- जरूरत अनुसार

नमक – स्वाद अनुसार

पानी- आवश्यकता अनुसार

विधि-

1. एक बाउल में तेल छोड़कर कोफ्ते की बाकी सामग्री मिलाएं।

2. अब इसके गोल आकार में कोफ्ते बनाएं।

3. पैन में तेल गर्म करके प्याज, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक व टमाटर भूनकर पेस्ट बनाएं।

4. अलग पैन में तेल गर्म करके कोफ्ते तल लें।

5. इसी तेल में आलू फ्राई करके जीरा डालें।

6.जीरा चटकने पर इसमें तैयार पेस्ट डालकर भून लें।

7. अब बाकी के सूखे मसाले और थोड़ा सा पानी डालें।

8. मसाले के तेल छोड़ने पर इसमें आलू डालकर 1 मिनट तक पकाएं।

9. अब इसमें पानी डालकर ग्रेवी को उबाल लें।

10. इसमें कोफ्ते डालकर ढककर 5 मिनट तक पका लें।

11. इसमें गरम मसाला मिलाकर आंच से उतार लें।

12. इसे सर्विंग डिश में निकाल कर रोटी, परांठा या नान के साथ सर्व करें।

posted by -दीपिका पाठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button