प्रादेशिकीमध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री निवास पर शिवराज सिंह चौहान ने रोपा नारियल का पौधा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

भोपाल : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मुख्यमंत्री निवास के प्रांगण में नारियल का पौधा रोपा। शिवराज सिंह चौहान ने पौधारोपण की संकल्प यात्रा के 68 वें दिन नारियल के पौधे के रूप में 71 वाँ पौधा रोपा। इसके पश्चात मुख्यमंत्री बीना रिफायनरी में बनने वाले 1000 बिस्तरीय मेकशिफ्ट अस्पताल के निर्माण स्थल के निरीक्षण के लिए आधिकारिक जानकारी के अनुसार शिवराज सिंह चौहान ने प्रदूषण मुक्त-ऑक्सीजन युक्त मध्यप्रदेश की एक वर्षीय पौधा रोपण संकल्प यात्रा 19 फरवरी को अमरकंटक में गुल-बकावली का पौधा रोपकर शुरू की थी। इस यात्रा में मुख्यमंत्री ने आज तक अमरकंटक, होशंगाबाद, भोपाल, पश्चिम बंगाल के जगतवल्लभपुर में बांस का पौधा, जबलपुर, पन्ना, गुजरात में भरूच स्थित मनन आश्रम में पौधा रोपण कर अपनी यात्रा को प्रदेश के बाहर प्रवास पर रहने के बावजूद निर्बाध जारी रखा। उन्होंने अपनी इस संकल्प यात्रा में 38 किस्म के पौधे रोपे जिनमें गुलबकावली, साल, आम, पारिजात, सप्तपर्णी, चीकू, नीम, सीता-अशोक, शीशम, करंज, पुत्रजीवक, वटवृक्ष, पीपल, कदम, बांस, हरश्रंगार, गूलर, बेलपात्र, बरगद, खिरनी, बादाम, रूद्राक्ष, चंदन, नारियल, महानीम, चाँदनी, अगर, रबर, गुलमोहर, चंपा, मोलश्री, सिकंदरा, फाइकस पांडा, मुनगा, अमरूद, आंवला और पारस-पीपल के पौधे शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button