मुरादाबाद : कोरोना की दूसरी लहर में 11 संक्रमितों की मौत, एसीएम समेत 1208 पॉजिटिव

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मुरादाबाद। कोरोना की दूसरी लहर में बुजुर्ग और विवाहिता समेत संक्रमित की मौत हो गई। छह संक्रमितों ने ब्राइट स्टार हॉस्पिटल, चार ने टीएमयू और एक ने एल टू अस्पताल एमसीएच विंग में दम तोड़ दिया। वहीं गुरुवार को एसडीएम कांठ, रेलवे के एसीएम समेत 1208 लोग संक्रमित पाए गए। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 8653 हो गई है। कोरोना संक्रमित होने पर ब्राइट स्टार हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए बुद्धि विहार निवासी 58 वर्षीय बुजुर्ग, लाजपतनगर के 35 वर्षीय बुजुर्ग, सरखड़ा निवासी 36 वर्षीय युवक समेत छह लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं टीएमयू में इलाज के दौरान कंजरी सराय की 49 वर्षीय महिला, लाजपतनगर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग, मझोला निवासी 64 वर्षीय, बिलारी क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके अलावा एल टू अस्पताल एमसीएच विंग में भी एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। वहीं बुधवार को आई सरकारी और निजी लैब की रिपोर्ट 1208 लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में एसडीएम कांठ हिमांशु वर्मा, रेलवे केएसीएम शामिल हैं। सीएमओ कार्यालय का चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा हिमगिरी कालोनी में 13, जजेज कालोनी में 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं स्वस्थ होने पर 543 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 8653 हो गई है।




