बहराइच

मेगा शिविर के सफल आयोजन के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बहराइच। आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत 14 नवम्बर 2021 तक मनाये  जा रहे विधिक सेवा सप्ताह के दौरान 12 नवम्बर 2021 को के.डी.सी. में आयोजित होने वाले विधिक सेवा शिविर (मेगा शिविर) केे सफल आयोजन के दृष्टिगत तैयारियों के सम्बन्ध में दीवानी न्यायालय सभागार में अपर जिला जज प्रथम राकेश कुमार ने सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती शिखा यादव के साथ आयोजित बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी,श्रम परिवर्तन अधिकारी, लीड बैंक प्रबन्धक, तहसीलों सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान किये जाने के साथ-साथ योजनाओं से लाभार्थियों को लाभान्वित किये जाने के लिए समय से तैयारी करने के निर्देश दिये गये।

इस अवसर पर एसडीएम महसी रामदास, तहसीलदार सदर राज कुमार बैठा, पयागपुर मुकेश शर्मा, महसी विपुल श्रीवास्तव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी ए.के. गौतम, समाज कल्याण अधिकारी नलिन राज, श्रम परिवर्तन अधिकारी रिजवान अहमद व अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button