मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर भाजपा द्वारा आयोजित किया गया रक्तदान शिविर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। मोदी सरकार के 7 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंर्तगत जिला चिकित्सालय में दो दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पर आयोजित शिविर का उद्घाटन राज्यसभा सांसद कांता कर्दम ने फीता काटकर कर किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 7 साल पूरे होने पर सेवा ही संगठन के नाम से प्रत्येक जनपद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमे भाजपा संगठन के सभी मोर्चे के लोग इसमें बढ़-चढ़कर भागीदारी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह रक्तदान शिविर दो दिन के लिए आयोजित किया गया है इसमें दोनों ही दिन अलग-अलग मोर्चे के कार्यकर्ता पहुंचकर रक्तदान करेंगे। अधिक से अधिक यूनिट प्रतिदिन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ द्वारा दिये जाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे खून न मिलने के कारण परेशान होने वाले मरीजों को सहायता मिलेगी।
महापौर संजीव वालिया व भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा समाज सेवा के प्रति कटिबद्ध है और इस वैश्विक महामारी के दौरान भी जनता के हित में अनेक कार्य किये जा रहे है जिसके अंतर्गत इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है जिससे रोगियों को किसी प्रकार के संकट का सामना न करना पड़े । उन्होंने कहा कि प्रत्येक सेक्टर स्तर पर भी अनेक सेवा कार्य भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किये जा रहे हैं जिसमे कि कोरोना पीड़ितों को खाने पहुचाने से लेकर दवाई व अन्य जरूरत का सामान भी शामिल है। इस दौरान महिला मोर्चा की रमा गुप्ता, नूतन शर्मा, भाजपा नेता मुकेश चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अरुण गुप्ता, सुधीर पंवार, जसबीर मोघा, वर्षा चोपड़ा, सुनील पंवार, गौरव गर्ग, विपिन सलूजा, शुभम सैनी, कंचन धवन, सूरज शुक्ला, राहुल झांब, मोनिका सिंह आदि उपस्थित रहे।




