कला-साहित्य
यादों की धरोहर

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
व्यक्ति चला जाता है
स्मृतियां शेष रह जाती हैं।
दिल से रूदन के स्वर
सुनाई देते हैं,
आंख भर आती है,
व्यक्ति चला जाता है
स्मृतियां शेष रह जाती हैं।
साथ बिताए अनगिनत क्षण,
वो मधुर स्मृतियां
याद रह जाती हैं,
व्यक्ति चला जाता है
स्मृतियां शेष रह जाती हैं।
उसकी मुस्कान जैसे
नयनों में रह जाती है,
हंसी की वो खिलखिलाहट,
हर तरफ दिखाई देती है
व्यक्ति चला जाता है
स्मृतियां शेष रह जाती हैं।
उसकी चपलता,
वो कोमल वाणी,
नयनों की निश्छलता,
जैसे रिमझिम बूंदों में
दिखाई देती है,
व्यक्ति चला जाता है
स्मृतियां शेष रह जाती हैं।
पंछियों की आहट
में भी वही कदमताल
खनकती है
भंवरो की गुंजन में
जैसे वही ध्वनि
गूंजती है, चिड़ियों की
चहक में भी उसकी
चहक सुनाई देती है,
व्यक्ति चला जाता है
स्मृतियां शेष रह जाती हैं।
प्रियंका श्रीवास्तव
भोपाल,मध्यप्रदेश



