उत्तर प्रदेशसहारनपुर
युवक फांसी के फंदे से झूला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर भरावड में दर्जी की दुकान में गांव सिकन्दरपुर निवासी कुलदीप का शव अन्दर दुकन में फंदे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। ग्रामीणों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी। पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
दूसरी तरफ परिजनों ने हत्या की आशंका दर्ज करायी है। गुस्साएं परिजनों ने चार घंटे तक शव को फंदे से नहीं उतरने दिया। घटना स्थल पर फारेसिंक टीम भी पहुंची और बारीकी से जांच पड़ताल की। मृतक कुलदीप की बहन सोनिया ने बताया कि जो कपड़े कुलदीप को पहना रखे थे, वह उसके नहीं है। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।




