ग्लैमरस दुनियामनोरंजन

यूजर ने नेहा धूपिया से मांगा ब्रेस्टफीडिंग का वीडियो, एक्ट्रेस ने दिया ऐसा जवाब कि हो गई बोलती बंद

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया उन एक्ट्रेसेस में शुमार हैं, जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नेहा सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोल्स के निशाने पर रहती हैं। ऐसे में वह भी ट्रोल करने वालों को भी जवाब देने में पीछे नहीं रहती। हाल ही में नेहा ने अपनी बेटी को ब्रेस्टफीड कराते हुए अपनी एक पुरानी तस्वीर को फिर से शेयर की है, इसके साथ उन्होंने एक और तस्वीर शेयर की है, जिसमें एक यूजर की भद्दा कॉमेंट को वह सामने लाई हैं, जिसपर उनकी एक फैंस ने करारा जवाब देकर तमाचा जड़ा है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए कहा-मैं आमतौर पर ऐसे कमेंट्स को या तो इग्नोर कर देती हूं या फिर डिलीट कर देती हूं। मगर मुझे ये बात लाइमलाइट में लाने की जरूरत है. ऐसी मानसिकता के लोग ही ब्रेस्टफीडिंग की परिस्थिति को और इम्बैरेसिंग बना देते हैं। फोटोज के साथ नेहा ने ब्रेस्टफीडिंग के बारे में विस्तार से बात की। उन्होंने कहा-नई मां का जो सफर होता है उसे सिर्फ वो ही समझ सकती है। जहां एक तरफ ये खुशी के पल होते हैं उसी के साथ ये एक जिम्मेदारी का काम भी होता है। मां होना बहुत कठिन होता है। वो सब करने की जरूरत है इस दौरान जो करना चाहिए। इसमें जो आखिरी जरूरी चीज है वो ये है कि हमें ट्रोल्स से सवाल करना होगा। उनको समझाना होगा। मैं भी इन हालातों से गुजरी हूं और मैं इसे समझ सकती हूं। ये सिर्फ मां पर निर्भर करता है कि वो अपने बच्चे को कहां पर दूध पिलाना चाहती हैं। मगर कई बार आज भी ऐसा देखा जाता है कि ब्रेस्टफीडिंग करती मां को लोग गलत दृष्टिकोण से देखते हैं। नेहा ने आगे कहा-जबसे मैं मां बनी हूं तबसे मैंने अपनी कॉम्युनिटी में ब्रेस्टफीडिंग को और सहज बनाने की कोशिश की है। इस क्रिया को लेकर बहुत ही ज्यादा संवेदनशील होने की जरूरत है। इस तरह के असंवेदनशील और भद्दे कमेंट्स चीजों को देशभर की माओं के लिए ऑकवर्ड बना देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button