उत्तर प्रदेशसहारनपुर

यूपी के खनन पट्टों की आड़ में हरियाणा के खनन माफिया काट रहे हैं चांदी

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। थाना चिलकाना की शह पर हो रहे अवैध खनन का मामला एक बार फिर  सामने आया है। पहले भी मामला सामने आया था पर डीआईजी ने पेंच कसा था तो रुक गया था। इस बार तो अवैध खनन का माहिर खिलाड़ी द्वारा खनन सांठ-गांठ कर एक खनन पट्टा अपने नाम से करा कर खनन पट्टे की आड़ में अवैध खनन कर हरियाणा के खनन माफियाओं को इसका लाभ पहुँचा है।  इस मामले की शिकायत मुख्यमन्त्री पोर्टल पर की गयी है,पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

आपको बता दें कि सहारनपुर में अवैध खनन चरम सीमा पर है जिसको लेकर कई बार शासन-प्रशासन में इसकी शिकायत भी की गयी,तो कागजी कार्यवाही के नाम पर खनन विभाग व प्रशासन द्वारा इक्का-दुक्का छापेमारी कर मामले की लीपापोती कर दी गई है।इसी अवैध खनन को लेकर अभी हाल ही में सहारनपुर के कस्बा चिलकाना पठेर निवासी राजकुमार सैनी ने मुख्यमन्त्री के पोर्टल पर अवैध खनन को लेकर शिकायत की है प्रार्थी राजकुमार ने शिकायत में जानकारी दी है कि इलाके के मकसूदपुर निवासी प्रेमचंद के नाम पर हरियाणा के खनन माफियाओं ने यूपी में एक खनन पट्टा ले रखा है।

जिसकी आड़ में ये खनन माफिया मानक से भी अधिक मात्रा में अवैध खनन कर उसका परिवहन कर हरियाणा ले जाते हैं। इन खनन माफियाओं ने सम्बंधित विभागों में अपनी सांठ-गांठ कर अपनी पैठ बना रखी है जिससे सूचना  देने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचता है,जिससे किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई इन अवैध खनन माफियों के खिलाफ नहीं हो पाती है।

ये खनन माफिया प्रतिबन्धित मशीनों को यमुना नदी में उतार कर बड़े पैमाने पर अवैध खनन कर रहे हैं और फर्जी बिल व रवन्ने बनाकर सारा अवैध खनन हरियाणा ले जा रहे हैं,जिससे प्रदेश सरकार को करोड़ों के राजस्व की हानि हो रही है। प्रार्थी  ने मुख्यमन्त्री से शिकायत कर इस अवैध खनन पर रोक लगाने की गुहार लगायी है साथ ही आरोपियों द्वारा अवैध खनन कर किये गये राजस्व के नुकसान को वसूले जाने की भी प्रार्थना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button