रणबीर कपूर ने पैपराजी को लिया आड़े हाथ, एक्टर ने किया सवाल बोले-आप लोगों का लॉकडाउन नहीं है

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर कुछ दिनों पहले ही कोरोना वायरस से जंग जीत चुके हैं। अभिनेता को गुरुवार के दिन क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया,जहां वो अपनी मां नीतू कपूर के साथ पहुंचे थे। लेकिन इस दौरान रणबीर सीधा क्लीनिक में जानें से पहले पैपराजी से सवाल किया और पूछा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच उन लोगों के लिए कोई लॉकडाउन है या नहीं?दरअसल रणबीर कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो रणबीर और उनकी मां नीतू कपूर दोनों अलग-अलग गाड़ियों में क्लीनिक पहुंचते हैं, अपनी गाड़ी से निकलते ही रणबीर फोटोग्राफर से सवाल पूछते हैं। आप लोग का लॉकडाउन नहीं है? इस जवाब में फोटोग्राफर कहते हैं कि है सर, लेकिन काम चालू है। इसके अलावा रणबीर ने क्लीनिक में जाने से पहले सभी से दूरी बनाने के लिए कहा। इस दौरान रणबीर ग्रे स्वेटशर्ट के साथ आर्मी ग्रीन कलर की कार्गो पैंट और स्नीकर्स पहने हुए दिखे। साथ ही उन्होंने ब्लू कैप और ग्रे मास्क के साथ भी कैरी किया हुआ था। वहीं दूसरी तरफ उनकी मां नीतू कपूर भी ब्लू टॉप और ब्लूज जीन्स में दिखाई दीं। नीतू ने महामारी को ध्यान में रखते हुए मास्क के ऊपर चेहरे पर फेस शील्ड लगाई हुई है। एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगे।इस फिल्म के जरिये रणबीर कपूर और उनकी कथित गर्लफ्रेंड आलिया पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। इसके अलावा रणबीर के हाथ शमशेरा, एनमिल और लव रंजन की फिल्म भी है।




