उत्तर प्रदेशसहारनपुर

रबड़ फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर स्वाहा

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सहारनपुर। शार्ट सर्किट के कारण रबड फैक्ट्री में भंयकर आग लग जाने के कारण आसपास के घरों पर भी संकट के बादल छा गये। दीवारों में तरेड़ आ गयी गनीमत यह रही कि वीकेंड लाॅकडाउन के कारण मजदूर फैक्ट्री में नहीं थे वरना जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था।

जनकारी के अनुसार थाना कुतुबशेर क्षेत्र के शारदानगर स्थित एक रबड फैक्ट्री में अचानक शार्ट सर्किट के कारण आग लग गयी। आग इतनी भयंकर थी कि आग की लपटों कारण आसपास के घरों की दीवार में दरार आ गयी। जैसे ही आग की जानकारी लोगों को लगी तो फायर ब्रिगेड स्टेशन पर फोन करके आग की सूचना दी गयी।

दमकल की चार गाडियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और बामुश्किल आग को आगे बढने से रोका। फैक्ट्री मालिक ने जानकारी देते हुए बताया कि फैक्ट्री में कच्चा माल रखा हुआ था जो जलकर स्वाहा हो गया। लेकिन लाॅकडाउन के कारण फैक्ट्री में मजदूर नहीं थे, नहीं तो बडी जनहानि हो सकती थी। इस बात पर क्षेत्र.वासियों ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button