उत्तर प्रदेशबरेली

रमजान हम सबको हमदर्दी और मोहब्बतों का पैगाम देता हैं

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बरेली। हाजी उवैस खान महानगर अध्यक्ष बरेली हज सेवा समिति का कहना कि रमजान का महीना साल के सभी महीनों का सरदार हैं और सबसे मुबारक महीना है और यह महीना सबको सीख देता है की दूसरों के साथ हमदर्दी और मोहब्बत के साथ पेश आने का पैगाम देता हैं।खुद को भूख-प्यास से रोकने के साथ-साथ झूठ व बुराइयों के अलावा हर उस काम से खुद को रोकना है जिन कामों में बुराई और गुनाहों हो।माह-ए-रमजान  मुबारक में रहमतें और बरकतें नाजिल होती हैं। पैगम्बर-ए-इस्लाम ने इरशाद फरमाया हैं कि यह महीना बरकत और हुसने सुलूक का महीना है, और इस महीने में रोजदारों का रिज्क व रोजी बढ़ा दी जाती है। जो आदमी इस महीने में किसी रोजेदार को इफ्तार करवाए तो उसे रोजा रखने वाले के बराबर सवाब मिलता है और जहन्नुम के अजाब से आजाद कर दिया जाता है। मकसद रोजा रखने का यह है कि मेरे बंदे में गुनाहों से बचने की सलाहियत पैदा हो व बुराइयों से बच सके।अल्लाह रोजेदार और नमाजियों की दुआं कुबूल करता हैं कोरोना संक्रमण से अपना व दूसरों का बचाव करते हुए अल्लाह की इबादत करें ताकि देश को इस गंभीर महामारी से निजात मिले,और उन लोगों को  भी शिफा हो जो इस मुजी बीमारी की चपेट में आ गये हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button