बॉलीवुड गपसपमनोरंजन

रवीना टंडन का थ्रोबैक लुक हुआ वायरल, ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी में ऐसी लगती थीं नन्ही एक्ट्रेस

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर एक्टिव रहती हैं। साथ ही अदाकारा आए दिन अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें फैन्स के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बार रवीना ने जो नई तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है वो कुछ हटकर है,इस स्पेशल थ्रोबैक तस्वीर का ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी से कनेक्शन है। दरअसल रवीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर साझा की है जो कि ऋषि कपूर और नीतू सिंह की शादी की है। तस्वीर में आपका ध्यान बेशक सबसे पहले सफेद कोट में ऋषि कपूर ही खड़े हैं और उनके बगल में नीतू सिंह पर ही जाये,लेकिन इस जोड़े के साथ एक बेहद क्यूट सी बच्ची खड़ी है और ये कोई और नहीं बल्कि रवीना टंडन। वहीं तस्वीर में बाईं ओर देखेंगे तो सांभा दिखेंगे यानी मैक मोहन भी उनकी शादी में शामिल हुए थे। यह तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। रवीना ने इस तस्वीर पर एक प्यारा कैप्शन लिखकर अपने चिंटू अंकल (ऋषि कपूर) को याद कर रही हैं। उन्होंने लिखा, आज एक अनमोल रत्न मिला है। हालांकि, लंबे समय के बाद मिला है लेकिन इसकी खास अहमियत है। थैंक्यू जूही बब्बर इस फोटो को ढूंढ़ने के लिए। चिंटू अंकल इस फोटो के लिए मुझसे बार-बार पूछा करते थे अपनी बायोग्राफी में इस्तेमाल करने के लिए और मुझसे इसकी ओरिजिनल तस्वीर खो गई थी जो आज जाकर मिली है। तो ये जो चिंटू अंकल के सामने बच्ची खड़ी है वो मैं हूं। काश मुझे यह थोड़ा जल्द मिल जाती तो इसे देखकर चिंटू अंकल काफी खुश होते। मेरे लिए यह एक खजाना है। वैसे रवीना ने यह जो ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर के साथ प्यार भरा नोट लिखकर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है इससे साफ पता चल रहा है कि रवीना और ऋषि कपूर एक बेहद प्यारा रिश्ता साझा करते थे। साथ ही रवीना ने यह भी बताया कि ऋषि कपूर इस फोटो को अपनी बायोग्राफी खुल्लम खुल्ला ऋषि कपूर अनसेंसर्ड के लिए ढूंढ़ रहे थे।गौरतलब है कि ऋषि कपूर पिछले साल अप्रैल 2020 में  इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कहकर चल बसे। बीते महीने स्वर्गीय पति की पहली डेथ एनिवर्सरी पर पत्नी नीतू कपूर ने पूजा रखवाई थी। ऐसे में अब रवीना टंडन की यह पुरानी तस्वीर एक बार फिर ऋषि कपूर की याद दिला रही है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button