अध्यात्मधर्म-संसार

रामनवमी में करें श्री राम के इन मंत्रों का जाप, जीवन की समस्याएं दूर होकर घर में खुशियों का होगा आगमन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

चैत्र नवरात्रि के नौवें दिन को नवमी तिथि कहते हैं। धार्मिक व पौराणिक कथाओं के अनुसार, इस शुभ दिन पर भगवान श्री राम का जन्म हुआ है। इस साल यह दिन 21 अप्रैल दिन बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन प्रभु श्रीराम की विधिवत पूजा करना बेहद शुभ होता है। इसके साथ ही कुछ विशेष मंत्रों का जाप करने से जीवन की समस्याएं दूर होकर घर में खुशियों का आगमन होता है। तो आइए जानते हैं उन विशेष मंत्रों के बारे में…

राम’

कहते हैं राम नाम अपने में ही सबसे बड़ा और कल्याणकारी मंत्र है। इसलिए रोजाना राम नाम का जाप करने से जीवन की परेशानियां दूर होने में मदद मिलती है। ऐसे में रामनवमी के शुभ दिन पर अपनी  इच्छा अनुसार कुच देर के लिए राम का जाप करें।  

‘ॐ जानकी वल्लभाय स्वाहा’ 

राम नवमी के शुभ दिन पर इस मंत्र का जाप जरूर करें। इस मंत्र का जाप करने से प्रभु श्रीराम व माता सीता का आशीर्वाद मिलेगा। 

‘ऊॅं रां रामाय नम:’

राम नवमी के दिन खासतौर पर भगवान राम के इस मंत्र का सच्चे मन से जाप करें। इससे जीवन के संकट दूर होने में मद मिलेगी। 

‘ॐ रामभद्राय नम:’

भगवान राम के इस शक्तिशाली मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे जीवन व कार्यों में आने वाली परेशानियां दूर होने में मदद मिलेगी। साथ ही प्रभु श्रीराम की असीम कृपा मिलेगी। 

‘दीन दयाल बिरिदु संभारी, हरहु नाथ मम संकट भारी’ 

अगर आपका जीवन समस्याओं से घिरा हुआ है तो इस मंत्र का जाप करना शुभ रहेगा। इससे जीवन में चल रही परेशानियां दूर होकर संकटों से राहत मिलेगी। 

‘ऊॅं रामचंद्राय नम:’

प्रभु श्रीराम के इस मंत्र का जाप करने से घर में सुख- समृद्धि, शांति व खुशहाली का आगमन होता है। साथ ही घर-परिवार पर श्रीराम की असीम कृपा बनी रहती है। राम जी की पूजा के दौरान एक माला इस मंत्र जाप करें। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button