रायवाला क्लॉथ मार्किट एसोसिएशन का निर्विरोध गठन
चेयरमैन चुने गये संजय अरोरा, अजय कालरा बने अध्यक्ष

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
सहारनपुर। ज़िलें का दिल कहें जानें वाली रायवाला कपड़ा मार्किट हिंदुस्तान के सभी राज्यों में मशहूर है, यहां आज एक नया इतिहास रचा गया है, रायवाला क्लॉथ मार्किट एसोशिएशन के व्यापारियों ने एकजुटता दिखाते हुए एसोसिएशन कार्यकारिणी का निर्विरोध चयन कर लिया है, व्यापारियों ने बैठक कर आम सहमति बनाते हुए कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित करने का फैसला ले लिया, कार्यकारिणी में संयोजक गुलशन ढींगरा, चेयरमैन पद पर संजय अरोरा व अजय कालरा को एसोसिएशन का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया और इसके साथ ही उपाध्यक्ष राजकुमार सेतिया, धर्मेंद्र खन्ना महामंत्री चुने गए, एसोसिएशन में कोषाध्यक्ष दीपक सचदेवा को चुना गया, इस दौरान अध्यक्ष अजय कालरा ने सभी व्यापारियों का आभार जताया, एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों की चुनाव समिति की बैठक में यह घोषणा हुई, व्यापारियों ने बड़ी एकजुटता दिखाकर कार्यकारिणी का गठन निर्विरोध कर लिया, नवगठित कार्यकारिणी ने व्यापारियों के हित में कार्य करने का संकल्प जताया, एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष व नवनियुक्त सयोंजक गुलशन ढींगरा व्यपारियों की समस्याओं को लेकर हमेशा सजग रहें और उन्होंने दिन रात मेहनत कर व्यापरियों में एकता बनाए रखनें में अपनी अहम भूमिका निभाई है, ऐसे में आज एसोसिएशन की डोर अजय कालरा को सौपी गयी है ऐसे में उनसे व्यपारियों को भविष्य में बहुत उम्मीदें है, ’एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कालरा ने कहा’ व्यापारियों का उत्पीडऩ बर्दास्त नही किया जाएगा, व्यापारियों के साथ एसोसिएशन कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलेगी और व्यापारियों से संबंधित समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निदान करने का प्रयास किया जाएगा, इस दौरान चेयरमैन संजय अरोरा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई संदेश दिया।
इस मौके पर गणमान्य लाज किशन गांधी, राज कुमार मक्कड़, बबल कपूर, रमेश अनेजा, शाम सुंदर सपरा, मनोज तनेजा, अमित गांधी, अनिल मित्तल, कमल छाबड़ा, भगीरथ सेठी, संजय गांधी, सोनू सपरा, खैराती लाल अरोरा सहित व्यापारी मौजूद रहे।




