राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच ने “संविधान एवं लोकतंत्र रक्षा दिवाली” के रूप में मनाया

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
आजमगढ़ । भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 130 वी जन्म दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच ने “संविधान एवं लोकतंत्र रक्षा दिवाली” के रूप में मनाया l संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पुष्कर ने कहा कि 14 अप्रैल बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस पर सरकार के कोविड-19 निर्देशों का पालन करते हुए सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता ,समाजवादी विचारधारा के पोषक एवं बाबासाहेब के अनुयाई अपने-अपने दरवाजों ,घरों के सामने सायं 7:00 बजे 1 से 5 दीप जलाकर संविधान एवं लोकतंत्र के प्रति आस्था एवं विश्वास के साथ संविधान एवं लोकतंत्र को बचाए रखने का संकल्प लिया जाएगा l श्री पुष्कर ने संविधान शिल्पी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 130 वी जयंती की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ के हजरतगंज में अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष 21 दीप एवं कैंडल जलाकर संविधान एवं लोकतंत्र को बचाए रखने का सभी देश व प्रदेशवासियों से आवाहन किया l इस दौरान कहा कि बाबासाहेब को दलितों तक सीमित रखना उनका अपमान है,वह सभी के थे, हैं ,और रहेंगे l संविधान को लोकतंत्र का गीता कहा गया है, और लोकतंत्र में संविधान एवं बाबा साहब एक दूसरे के पूरक हैं पीड़ितों, शोषित, वंचितों की आत्मा है ,जो अंधकार से प्रकाश और अन्याय से न्याय की उम्मीद है ll ऐसे स्वाधीनता ,समानता ,भाईचारा का संदेश देने वाले भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के विचारों का दुरुपयोग करते हुए राजनीतिक स्वार्थ के वशीभूत राजनैतिक दलों द्वारा जाति ,धर्म ,संप्रदाय के नाम पर गहरी खाई खोदने का कुत्सित प्रयास किया जा रहा है,जो दुर्भाग्यपूर्ण है l वर्तमान में नौजवानों को जाति ,धर्म ,संप्रदाय से ऊपर उठकर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के विचारों को आत्मसात कर जातिगत और धार्मिक खाई को रोक कर एकजुटता का परिचय देते हुए” जातिगत दिवाली” के बजाय सर्वजन भाव से “संविधान एवं लोकतंत्र रक्षा दीवाली” मनाकर देश के संविधान एवं लोकतंत्र को बचाने के संकल्प के साथ समाज में सकारात्मक संदेश देने की आवश्यकता है ll इस मौके पर शिव शंकरराम, वीरेंद्र प्रजापति, एड0 शमशेर यादव जगराना, इंद्रेश शुक्ला ,अनिल कुमार उर्फ चांदी सरोज, राजीव गुप्ता, रवि प्रताप सिंह, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे ।




