रेवरीडीह गांव की जनता ने दिन भर उड़ते धूल से आजिज आकर फोरलेन निर्माण में मिट्टी ढुलाई के लिए लगे वाहनों को रोका
पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला समाप्त हुआ

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
मऊ जनपद के कोपागंज पश्चिमी क्षेत्र शहरोज, रेवरीडीह रैनी आदि गांवों से होकर गजर रही NH29 पर फोरलेन निर्माण में लगें वाहनों के आवागमन के चलते बड़े पैमाने पर उड़ रही धूल आस पास के गांव के लोगों के लिए के सेहत के लिए मुसीबत बन गई है। आरोप है कि बार बार शिकायत करने के बावजूद फोरलेन निर्माण में लगें ठेकेदारों पर कोई असर नहीं हो रहा है। शनिवार रेवड़ी डीह गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने फोरलेन निर्माण के दौरान मिट्टी की ढुलाई कर रहे डम्फरो ट्रेक्टर ट्रालियों को रोक दिया। आरोप लगाया कि निर्माणाधीन फोर लेन पर हमेशा बड़े पैमाने पर धूल के गुब्बारे उड़ रहे धूल रहें हैं । कहां कि बिना पानी के छिड़काव के ही फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। फोरलेन निर्माण में लगें वाहनों को रोके जाने की सुचना पाकर क्षेत्र के 112 पुलिस भी वहां पहुंच गई। ग्रामीणों ने पुलिस से आरोप लगाया कि गांव से सट कर बनने वाले फोरलेन निर्माण दिन रात चल रहा है। निर्माण के लिए डम्फरो, ट्रकों और ट्रेक्टर ट्रालियों से मिट्टी ढुलाई की जा रही है। जिसके कारण बड़े पैमाने पर निर्माणाधीन फोरलेन पर धूल उड़ रही है। जिससे लोगों को अस्थमा , फेफड़ा और ब्रोंकाइटिस जैसे बिमारियों होने की ख़तरा बना हुआ है। खासकर अस्थमा और सांस से ग्रसित मरीजों की हालत और खराब होने की संभावना बनी हुई है। कहां कि सुबह शाम टहलना और खेतों में काम करना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने ने पानी के छिड़काव साथ ही निर्माण करने की मांग की। बहरहाल पुलिस ने फोरलेन निर्माण के लिए कार्यदाई संस्था के अधिकारियों से बात कर लोगों के समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन के बाद किसी तरह वाहनों के आवागमन फिर शुरू कराया।




