कला-साहित्य

लता जी आपको नमन

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

सात सुरों की देवी थी तुम

सुंदर सा था गान तेरा

हर एक के दिल में बसती थी

देश को था अभिमान बड़ा।

हुआ लुप्त वह आज सितारा

तिरंगा भी है झुका हुआ

पूरा विश्व याद करें

कोकिला सम्राज्ञी आपको।

हर गाने को सुर से सजाया

देश भक्ति का गाना तेरा

वीरता के भाव जगा गया

प्रेम के गीत सुनकर झूमे

विरह में आंखें नम हो आईं।।

वाणी का तेरी अद्भुत जादू

यही तेरे पहचान थी

तुमने दिया देश को बहुत

बड़ाई देश की शान थी।

नाज तुम पर देश को  सदा

मर कर भी अमर नाम किया

अपने गानों में जिंदा हो तुम

लब पर सुंदर साथ दिया।

विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित मैं करती

श्रद्धा सुमन चढ़ाती हूं

स्वर कोकिला लता जी आपको

भाव  पुष्प चढ़ाती हूंँ।।

         रचनाकार ✍️

         मधु अरोरा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button