लद्दाख
लद्दाख में आया भूकंप, 3.7 दर्ज की गई तीव्रता

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क
लद्दाख : लद्दाख में मंगलवार सुबह 4.50 बजे भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 3.7 दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र लेह के पूर्व में था। नेशनल सेंटर ऑफ सीस्मोलॉजी ने कहा कि तड़के केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख के कुछ हिस्सों में कम तीव्रता का भूकंप आया। हालांकि नुकसान की कोई सूचना नहीं है।




