लद्दाख

लद्दाख में कोविड-19 के 22 नए मामले

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

लेह : लद्दाख में कोविड-19 के 22 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,349 हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। केंद्रशासित प्रदेश में अब तक संक्रमण से 212 लोगों की मौत हुई है। इनमें से 154 लोगों की मौत लेह और 58 लोगों की मौत कारगिल में हुई है। उन्होंने बताया कि लेह में 34 मरीजों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिली। अब तक 20,919 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। सोमवार को संक्रमण से किसी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। यहां अब 218 मरीजों का उपचार चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button