आजमगढ़

लोगों के लिए फरिश्ता बने अजय बचा रहे जान

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पवई-आज़मगढ़। कोरोना संक्रमण दिनों-दिन तेजी से अपना पांव फैलता जा रहा है , वही इसके चपेट में आए कई लोगो ने अपना जान गवां दिया।कोरोना संक्रमण के भय से जहाँ लोग अपने-अपने घरो में बने हुए हैं तो वही दूसरी ओर इस विपदा की घड़ी में जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बन युवा समाजसेवी अजय राय जान बचा रहे हैं। वे पीड़ित तक लगातर ऑक्सिजन , जरूरी दवाएँ पहुंचाने के साथ ही प्लाज़मा भी डोनेट कराकर जान बचा रहे हैं। वे अब तक दर्जनों से  अधिक लोगो को मदद पहुँचा चुके अजय मुरझाए चेहरे पर खुशी बिखेर रहे हैं। इससे कोरोना संक्रमित लोगो के टूटते हौसले को नई ताकत मिल रही है। वे जरूरतमंदों को हर सम्भव मदद करने में लगे हुए हैं। डुमराँव ही नही बल्कि पटना, दिल्ली समेत कई शहरों के लोगो की मदद कर चुके हैं। अजय का सेवा भाव का जुनून कुछ ऐसा है कि उन्होंने अपने ऊपर वैक्सीन ट्रायल करा समाज के समक्ष आत्म समपर्ण का उदाहारण प्रस्तुत कर किया है। पिछले वर्ष लॉक डाउन में अजय ने गरीब व असहाय लोगो तक राहत समाग्री पहुंचाने के साथ कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अनेको अनुकरणीय अभियान भी चलाया था। सोशल साइट्स भी उनकी नजर किसी पीड़ित पर परिवार पर पड़ जाती है तो वे उनकी मदद करने में जुट जाते हैं। यही नही लोगो की माने तो यदि उन्हें कोई देर रात भी मदद के लिए सूचना देता है तो उसके मदद करने में लग जाते हैं। लोगो के मददगार साबित हो रहे अजय का निः स्वार्थ सेवा का परिणाम है कि इस संकट काल मे आम लोगो के साथ-साथ पुलिस प्रशासनिक अधिकारी भी उन्हें जरूरत के समय में याद करने लगे हैं। मानवता का मिशाल पेश कर रहे अजय राय अपने अच्छे कार्यो से निरन्तर समाज को प्रेरित करते रहते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button