खेल

वसीम अकरम : इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए पाक टीम में मोहम्मद आमिर को मिलनी चाहिए जगह

युग जागरण न्यूज़ नेटवर्क

पूर्व तेज गेंदबाज वसीम अकरम का मानना है कि मोहम्मद आमिर को इस साल होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए पाकिस्तान की टीम में जगह मिलनी चाहिए। वसीम के मुताबिक, आमिर का अनुभव पाकिस्तान के लिए काफी काम आ सकता है और उनके रहने से युवा तेज गेंदबाजों को भी काफी मदद मिलेगी। आमिर ने दिसंबर 2020 में पीसीबी पर अपमान करने का आरोप लगाते हुए इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था।

एक टीवी चैनल के साथ बातचीत करते हुए वसीम अकरम ने कहा, ‘मैं काफी सरप्राइज हूं, क्योंकि एक अनुभवी गेंदबाज और टी-20 क्रिकेट के विश्व में सबसे बेस्ट गेंदाबाजों में से एक हैं। निजी तौर पर मुझे लगता है कि उनको पाकिस्तान के टी-20 वर्ल्ड कप स्कवाड में होना चाहिए। विश्व कप में आपको अनुभवी गेंदबाजों की जरूरत होती है, जो कि युवा बॉलरों को सलाह और गाइड भी कर सकें। हमको टी-20 स्कवाड में कई और प्रभाव छोड़ने वाले खिलाड़ियों की आवश्यकता है, जो कि बिना फेल होने के डर से खेल सकें तभी हम अच्छा कर पाएंगे।’

गौरतलब है कि पिछले साल दिसंबर में आमिर ने संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि टीम के कुछ कोचिंग स्टाफ नहीं चाहते हैं कि वह खेल जारी रखें। आमिर का कहना था कि टीम मैनेजमेंट से उन्हें उचित सम्मान नहीं मिलता है। उन्होंने कहा था संन्यास लेने का फैसला काफी कठिन था, लेकिन मेरे पास इसके अलावा कोई विकल्प नहीं बचा था। आमिर ने पाकिस्तान के लिए 36 टेस्ट, 61 वनडे और 50 टी20 मुकाबले खेले। आमिर ने आखिरी इंटरनेशनल मैच 2019 में खेला था।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button